अररिया, जनवरी 31 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बार गोष्ठी का मुख्य विषय हम और मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों के शैक्षणिक भविष्य पर चर्चा की। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों की प्रगति केवल स्कूल तक सीमित नहीं है। विद्यालय के प्रधानों ने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने से उनकी सीखने की क्षमता बढ़ती है। घर पर पढ़ाई का माहौल बनाने और स्कूल से मिले होमवर्क को पूरा करवाने में अभिभावकों की भूमिका अहम है। बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर भी विशेष संवाद किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों ने बच्चों के शैक्षणिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.