अररिया, फरवरी 15 -- जोकीहाट, (एस)। शिवरात्रि के मौके पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाह के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र ...हर-हर महादेव.. के जयघोष से गुंजायमान रहा। सुबह से ही प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर शिव बारात निकाली गई, जिसमें कलाकारों ने भगवान शिव, नंदी, भूत-पिशाच और विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस बारात का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। मंदिरों के प्रांगण में देर रात तक अखंड कीर्तन और शिव भजनों का कार्यक्रम चलता रहा, जिससे...