अररिया, फरवरी 22 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी तीसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति अनवार उर्फ अनवारूल हक को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तारण पंचायत के डूबा गांव स्थित उसके घर के पास से हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। घटना शुक्रवार की सेहरी के समय की है। मृतका संजरी खातून (23 वर्ष) की शादी महज दो माह पूर्व डूबा गांव निवासी अनवार के साथ हुई थी। मृतका के पिता सोएब (महलगांव थाना क्षेत्र के उदा गांव निवासी) ने आरोप लगाया कि अनवार ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की बाबत मृतका के पिता के आवेदन पर जोकीहाट थाना में कांड संख्या 70/26 मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में आरोपी आरोपी पहले भी अपनी दो पत्नियों की स...