पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान समाजवादी चिंतक, प्रखर जननेता एवं देश के भूतपूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के पूर्णिया स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेशी सिंह ने उनके विचारों, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के ऐसे विरले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, सादगी, निर्भीकता और सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक कुशल प्रशासक और दू...