बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- फोटो : जॉब कैंप : श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को जॉब कैंप में शामिल युवा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को जॉब कैंप लगा। इसमें जिले के 190 युवा शामिल हुए। इनमें से 25 युवाओं का चयन किया गया। ऋषभ ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि हर माह जॉब कैंप लगाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें टेक्निशियन, सेवा सलाहकार व प्रबंधक के पद पर युवाओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के जॉब कैंप लगते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...