जहानाबाद, जून 15 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के पोखरा पर मोहल्ले में रविवार को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की बैठक कृष्णा दास की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद पासवान ने बैठक में कहा कि पोखरा पर के भूमिहीनों को आवास योजना का लाभ आज तक नहीं मिला। इनलोगो को जमीन के आवासीय बंदोबस्ती का परवाना भी नहीं मिला पाया। उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड 50 लोगो के पास है लेकिन काम एक भी व्यक्ति को नहीं मिलता है। भत्ता का भी लाभ इन लोगों को अब तक नहीं मिला है। इस भीषण गर्मी में पेय जल का संकट बना रहता है। दूसरी तरफ बुलडोजर मशीन से अतिक्रमण के नाम पर उनके घरों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है जो पूरी तरह गलत है। उपरोक्त मुद्दों पर 30 जून को जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.