कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा ब्लॉक के थुलगुला, गनपा, निंदूरा, हिसामपुर परसखी, केन, ख्वाजकीमई, गरई, दरियापुरजीता, धुमाई, साढ़ो, सिपाह, बाराहवेली खालसा, नांदेमई समेत 14 गांवों के मनरेगा जाबकार्ड धारकों की ई-केवाइसी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से कड़ा ब्लाक की मनरेगा योजना में प्रगति खराब हो गई। समीक्षा के बाद इस पर बीडीओ से सवाल-जवाब हुआ तो उन्होंने रोजगार सेवकों को चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द ई-केवाइसी कराएं। यदि शत-प्रतिशत ई-केवाइसी नहीं होती है तो उनका मानदेय रोक दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.