नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बॉलीवुड एक्टर जॉनी लीवर अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस को करीब चार दशकों से एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर को गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई सुपरस्टार्स के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले जॉनी लीवर सड़कों पर पैन बेचा करते थे। उन्हें सड़कों से उठाकर फिल्मों तक लाने वाली एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल थीं। एक्ट्रेस ने सुनिधि चौहान को भी अपने घर पर रखा था। 50 और 60 के दशक की हीरोइन तबस्सुम को आपने फिल्म दीदार, अफसाना, बैजू बावरा, कॉलेज गर्ल जैसी फिल्मों में देखा होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस दूरदर्शन पर एक टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' में नजर आई थीं। ये शो 1972 - 1993 तक दूरदर्शन पर चला था जिसमें सुनील दत्त समेत उस समय के कई बड़े स्टार्स ने इंटरव्यू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.