जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित होने वाली भव्य काली पूजा के पंडाल का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। भूमि पूजन के पश्चात पंडाल निर्माण कार्य कुशल कामगारों ने शुरू कर दिया। इस वर्ष का पंडाल लगभग तीन लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्य संरक्षक कमल किशोर ने कहा कि नवयुवक चेतना मंच की काली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश भी देती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंच बेहतर व्यवस्था और श्रद्धा के साथ पूजा का आयोजन करेगा। आयोजन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि पंडाल का भव्य उद्घाटन 19 अक्टूबर को मातृशक्ति के हाथों से किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.