जौनपुर, मार्च 31 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में फैली भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन की तरफ से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंडी समिति के गेट पर चल रहा था। एसडीएम कार्यालय मछलीशहर में शनिवार को किसान नेताओं व जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के साथ वार्ता हुई। जिसमें उनके द्वारा किसानों की समस्याओं को हल करने का आश्वाशन दिया। किसान नेताओं ने छठवें दिन 15 दिन के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। बीते 28 मार्च को जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने किसान नेताओं के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने मंडी सचिव सुजीत उपाध्याय को अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों की नोटिस देकर अतिक्रमण खाली करवाने का निर्देश दिया था। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.