लखनऊ, फरवरी 13 -- ठीक उसी तरह अयोध्या हाईवे असेनी मोड़ पर शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी को बदमाशों से गोलियों से भून डाला जैसे उसने 27 साल पहले पति जेलर आरके तिवारी को छलनी किया था। ईश्वर के घर मे देर है, अंधेर नहीं। देर से ही सही आज मुझे और मेरे बच्चों को न्याय मिल गया। यह कहकर शुक्रवार दोपहर दिवंगत जेलर आरके तिवारी की पत्नी फूट फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति की फोटो पर फूलों की माला चढ़ाई। पति के मृतक आश्रित के स्थान पर नौकरी कर रहे जेल विभाग में तैनात लिपिक बेटे विवेक तिवारी को फोन पर बताया कि-आज तुम्हारे पिता का हत्यारोपी मारा गया। आभा अपने छोटे बेटे अर्पित, देवर श्यामा कांत तिवारी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज के कोडांव गांव में रहती हैं। बब्बन तिवारी ने बताया कि दोपहर सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर शोएब महमूद उ...