नई दिल्ली, मई 9 -- पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही और अलग-अलग तरह से हमले हो रहे हैं। ये हमले जम्मू-कश्मीर के साथ ही राजस्थान से सटे जिलों में भी हो रहे हैं। गुरुवार रात को हुए हमले में राजस्थान के जैसलमेर के आसमान में कई आग के गोले देखे गए थे। सुबह जैसलमेर के किशनघाट इलाके में बम जैसी चीज मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। बम जैसी चीज मिलने की सूचना मिलने के बाद एयरफोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची है और उसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला जैसलमेर के किशनघाट का है। यहां जोगियों की बस्ती में एक नर्सरी के पास बम जैसी चीज मिली है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ प्रेम दान ने बताया कि यह बम जैसी वस्तु लग रही है। सेना के विशेषज्ञ इसे निष्क्रिय करने के लिए किशनघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.