पटना, अप्रैल 8 -- पटना, कार्यालय संवाददाता। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में पशु फार्म की जैव सुरक्षा विषय पर मंगलवार को एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। डॉ. मूल चंद पाल ने जैव सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल पशुओं को मानवजनित रोगों से बचाने में सहायक है, बल्कि फार्म पर कार्यरत लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। जैव सुरक्षा के माध्यम से ही स्वच्छ दुग्ध उत्पादन संभव हो सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने इसे आधुनिक पशुपालन की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि भविष्य में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ेगी। बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जेके प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जैव सुरक्षा बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक डॉ. दुष्यन्त यादव ने किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.