जामताड़ा, मई 16 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति पंजनिया के द्वारा बच्चों को जैव विविधता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंजनिया में चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संबंधित आकर्षक चित्र बनाएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जागेश्वर सोरेन, शिक्षक संजय कुमार सिंह, सुशीला सोरेन, सुभाष मिर्धा उत्तम दत्ता, पंचायत जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष फ़टीक चंद्र मंडल सचिव शिवराम मरांडी सदस्य शखोकन दत्त, सुजीत मंडल इत्यादि ने छात्र-छात्राओं के कलाकृति को देखकर उसे सराहा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष फटिक चंद्र मंडल ने कहा कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...