औरैया, फरवरी 6 -- अयाना, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को विस्तृत निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. अबू तलह और धीरेंद्र साहू ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टॉक, टीकाकरण व्यवस्था और लेबर रूम तक की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए तय मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। लाल, पीले और नीले डस्टबिन के सही उपयोग के साथ कचरे के सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया भी जांची गई। राज्य स्तरीय टीम ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए उपलब्धता की स्थिति देखी। सर्पदंश से जुड़ी वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष जोर ...