बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र बेगूसराय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ मार्च को संपन्न हुआ। इसमें सुपौल, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा व बेगूसराय के एटीएम, बीटीएम सहित जागरूक किसानों के 25 सदस्यीय दल के लिए आवासन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी। अंतिम दिन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिजीत दास ने प्रशिक्षुओं को मोमी मक्का के महत्व के बारे में जानकारी दी। सामान्य मक्का की तुलना में अधिक इथेनॉल रिकवरी होती है। सामान्य मक्का में 37 प्रतिशत इथेनॉल रिकवरी होती है लेकिन इस विशेष प्रकार के मक्का में 42 प्रतिशत इथेनॉल रिकवरी होती है। आईआईएमआर लुधियाना ने 40 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल रिकवरी के साथ नई मोमी मक्का संकर विकसित की है। इसलिए, किसान अधिक लाभ के लिए मोमी...