बदायूं, सितम्बर 29 -- बदायूं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को जैविक खेती कराने पर जोर दिया जा रहा है। रबी की बुवाई से पूर्व कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्णय लिया है। किसानों को प्रशिक्षण नि:शुल्क केवीके उझानी या समरेर में कराया जाएगा। जैविक विधि से खेती करने पर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। जैविक विधि से खेती करने पर लागत कम हो जाती है। इस बार किसान रबी की सीजन में जैविक विधि से गेहूं की फसल करेंगे। कृषि विभाग ने किसानों को जैविक विधि से खेती कराने के लिए ट्रेंड कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीडी कृषि ने केवीके उझानी या समरेर पर किसानों को प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि जैविक विधि से खेती करने के इच्छुक किसान ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंड...