सोनभद्र, जून 15 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय किसान संघ का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ काशी प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन सिंह एवं जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने भारत माता, किसान संघ के संस्थापक दातो पेंत ढेगडी एवं बलिराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने किसानों को जैविक खेती, गौ पालन, रसायन मुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनने, पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इसके पूर्व प्रथम सत्र में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष राम जी सिंह मौर्य ने किसान संघ के कार्य पद्धति की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य ने किसान संघ की नीतियों ...