गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र में बुधवार को प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद के सहयोग से प्रदेश को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करें। जैविक केंद्र में मंत्री को एनसीओएनएफ की गतिविधियों और पीजीएस-इंडिया सचिवालय के कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ पीजीएस (पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम) सेल के प्रभारी, डॉ वाचस्पति पाण्डेय ने पीजीएस के तहत जैविक खेती और प्राकृतिक खेती प्रमाणन प्रणालियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान जैविक खेती केंद्र में...