मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में जैविक आधारित खेती में मुंगेर जिला लगातार कदम बढ़ा रही है। जैविक खेती के प्रति किसानों की रुचि लगातार बढ़ रही है। जमालपुर तथा धरहरा की कुछ पंचायतों में 500 एकड़ में जैविक आधारित खेती की जा रही है। इससे जहां किसानों को अधिक आमदनी ही रही है वहीं जमीन को रसायन मुक्त बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है। खरीफ फसल के बाद रबी सीजन में भी जैविक खेती करने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है। अगर तीन साल तक लगातार किसान जैविक पद्धति से खेती करते हैं तो खेतों से रसायनिक प्रभाव कम हो जाता है, और मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी वृद्धि हो जाती है। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। वहीं, किसानों में भी धीरे धीरे जैविक खेती को लेकर जागरूकता आ रही है। इस बार डीएपी की कमी की बिना प्रवाह किये ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.