बोकारो, जुलाई 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के लुकैया गांव की संगीता कुमारी ने जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र के किसानों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत की है। बीते पांच वर्षों में इन्होंने प्राकृतिक और जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी भूमि की उर्वरता को बनाए रखा है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फसलें उगाकर यह सिद्ध किया है कि जागरूकता और समर्पण से खेती को लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र का रहा सहयोग: इस सफलता के पीछे कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के प्रधान व वरीय वैज्ञानिक अनिल कुमार और अन्य वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी मार्गदर्शन और समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.