मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- क्षेत्र के ग्राम रायपुर स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञ निर्दोष सिंह ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता प्रभावित हो रही है। किसान फसल चक्र, जैविक खेती व खादों का संतुलित प्रयोग कर मिट्टी की उर्वरता को बचाएं। कहा कि भारतीय परंपरागत कृषि पद्धति में कई ऐसी युक्तियां हैं जिनके इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखते हुए लागत व उत्पादन का संतुलन बनाकर खेती की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र सिंह बैस, राघवेंद्र सिंह बैस, शिवराज सिंह, विपिन सिंह, रामगोपाल, सतेंद्र सिंह राठौर, गोपाल यादव, यथार्थ भारद्वाज,...