चंदौली, सितम्बर 29 -- चकिया। विकास खंड के हिनौती उत्तरी गांव में रविवार की दोपहर कृभको की तरफ से जैव उर्वरक प्रोन्नत कार्यक्रम के तहत कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को जैविक खेती और जैव उर्वरक को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान वाराणसी मंडल के प्रबंधक आदर्श कुमार ने कहा कि रासायनिक उर्वरक के उपयोग से खेत बंजर होते जा रहे हैं। इससे आने वाला समय जैविक खेती का ही है। किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम में बदलाव के चलते धान की फसलों में रोग लग रहा है। इसपर समय रहते दवा का छिड़काव जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने किसानों को मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने किसानों को कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने के अलावा बीज शोधन, जड़ शोध और जैव उर्वरक का प्रयोग करने से संबंधित जान...