मेरठ, फरवरी 7 -- हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को ऑर्गेनिक खेती के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनीता राठी, मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी, विशिष्ट अतिथि प्रो. आलोक देशवाल एवं प्रो. जितेंद्र कुमार आर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण त्यागी ने कहा कि जैविक खेती को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। क्योंकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान है। उन्होंने जैविक खेती में एंटरप्रेन्योरशिप की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार जैविक खेती के सर्टिफिकेशन को सरल बनाकर युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। जैविक खेती के तीन प्रमुख घटक प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग और सर्टिफिकेशन पर भी उन्होंने जोर दिया। प्र...