पाकुड़, मार्च 7 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। आत्मा समेति सहाय्य अनुदान योजना अंतर्गत किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन आत्मा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा, जिला के सभी प्रखंडों के एटीएम, बीटीएम एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत प्रत्यक्षण हेतु किसानों को वितरित किए जा रहे कीट में उपलब्ध विभिन्न अवयवों यथा डोलोमाइट, बोरोन, कार्बेंडाजिम, राइजोबियम, कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवार नाशक के प्रयोग के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व बताते हुए अनुशंसा के अनुरूप जैविक खाद तथा उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। किसानों...