गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। नीरज मिश्र दो से तीन दिनों तक चलने वाली स्ट्रॉबेरी को अब 10 से 12 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसके अलावा 25 दिनों तक कोल्ड स्टोरेज में भी उसे रखा जा सकेगा। इसके बाद भी उसके उत्पाद, स्वाद और गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। स्ट्रॉबेरी को अधिक दिनों तक रखने की नई तकनीक डीडीयू के वनस्पति विज्ञान की डॉ. मानसी द्विवेदी ने तैयार की है। इस तकनीक को ऑर्गेनिक बेरी सेफ गार्ड नाम दिया गया है। इससे संबंधित पांच शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कोपस इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही शोध का पेटेंट भी प्रकाशित हो चुका है। डॉ. मानसी ने बताया कि यह शोध 'स्टडी ऑफ फंगल पैथोजेंस क्रॉसिंग स्ट्रॉबेरी फ्रूट रोट्स एंड देयर मैनेजमेंट बॉय नेचुरल' विषय पर है। उन्होंने डॉ. रितेश कुमार राय और प्रो. पूजा सिंह के साथ मिलकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.