बोकारो, दिसम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो के जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में बढ़ते ठंड से जानवरों को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हिरण, नीलगाय आदि आदि जनवरो के लिए उनके बाड़ों को लकड़ी का जलावन लगाया गया है। वहीं धूप लगने के लिए उनके बाडे़ में लगे पेड़ो की भी छंटाई की गई है। जानवरो के भोजन में भी बदलाव किया गया है। महुआ, सोयाबीन, मांस जैसे प्रोटीन व विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। ताकि वे स्वस्थ व सुरक्षित रहें और ठंड का असर उनपर कम हो। वहीं तेंदुआ, भालू जैसे जानवरों के बाड़े के दरवाज व खिड़कियों के समीप हीटर लगाए गए हैं। ताकि उन्हें गर्माहट मिल सके। शाकाहारी जानवरों के लिए उनके भोजन में गुड़ की मात्रा बढ़ाई गई है, जो शरीर को अंदर से गर्मी देता है। सभी जानवरों को पूरा पोषण मिले, इसके लिए उनके खाने में मल्टीविटामिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.