सीवान, जुलाई 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। जिसमें जैबुल निशां ने 329 मत प्राप्त कर नगर पार्षद का पद हासिल किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप यादव को 24 मतों से पराजित किया। कुलदीप यादव को कुल 305 मत प्राप्त हुए। चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जैबुल निशा की जीत को उनके समर्थकों ने बड़ी उपलब्धि बताया है और इसे जनसमर्थन का प्रमाण माना है। विजय के बाद जैबुल निशा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, कुलदीप यादव ने परिणाम को लोकतंत्र की भावना का सम्मान बताया और विजेता को शुभकामनाएं दीं। यह उपचुनाव क्षेत्र में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा था और दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.