देहरादून, अक्टूबर 31 -- जैन समाज ने शुक्रवार को मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दून में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जन्म, तप, ज्ञान और निर्वाण को दर्शाया गया। श्री मज्जिनन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा आयेाजित शोभायात्रा की शुरूआत जैन आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में हुई। सुबह से ही पंचायती जैन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। शोभायात्रा जैन धर्मशाला, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, झण्डा बाजार, कोतवाली, पलटन बाजार, सरनीमल बाजार, धामावाला, सर्राफा बाजार, पीपलमण्डी, राजा रोड से निकली। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन चक्र को दर्शाया गया। जिसमें उनके जन्म, तप, ज्ञान और निर्वाण को दर्शाया गया। मुख्य संयोजक संदीप जैन ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व श्री जिनाभिषेक, नित्यार्जन, तीर्थ...