देहरादून, सितम्बर 30 -- जैन समाज के लिए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने जैन समुदाय की अहिंसा, सत्य, अनुशासन और शिक्षा जैसे उच्च जीवन मूल्यों की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने सदैव सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेषकर शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में उनकी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को अपनी गतिविधियों, सामाजिक पहलों तथा इनसे जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.