पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी के मेदिनीनगर में जैन समाज ने विश्व शांति की कामना के साथ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन कर एक शांतिपूर्ण संदेश दिया। करीब दो दशक बाद जैन समाज ने इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान किया। तीन जुलाई से शुरू यह अनुष्ठान आवादगंज गणेश लाल सरावगी स्मृति परिसर में विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी अन्नू भैया की देखरेख में अनुष्ठान का समापन हुआ। समापन के मौके पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। भगवान जिनेंद्र को रथ पर विराजमान कर शहर भ्रमण कराया गया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं-पुरुष, बच्चे शामिल हुए। अष्टकुमारियों व लोकांतिक देवों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का समापन जैन मंदिर में हुआ, जहां आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर सरस छाबड़ा, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.