अररिया, जनवरी 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ जिनालय (दादा बाड़ी) के पुन: प्राण प्रतिष्ठा के 38 वें वार्षिकोत्सव पर शनिवार फारबिसगंज शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में वार्षिकोत्सव समिति के सदस्य मूलचंद गोलछा ने बताया कि शनिवार की सुबह मूलनायक भगवान सहित अन्य स्थापित प्रतिमाओं की पूजा अर्चना, स्नान पूजा,भक्ताबर पाठ, नगर भ्रमण, ध्वजारोहण, सहधर्मी, वात्सल्य ,आरती, प्रभु दर्शन, भजन-कीर्त्तन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार की संध्या आमंत्रित भजन गायकों द्वारा उपस्थित भक्तों पर भजनों की अमृतवर्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.