बागपत, अक्टूबर 25 -- सरूरपुर से चलकर नगर में पहुंचे जैन मुनियों का मार्गों पर पुष्प वर्षा व बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन संतों का लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा व पाद पक्षालन और आरती कर आशीर्वाद लिया। पाश्र्वनाथ दिगंबर मंदिर के शिलान्यास हेतु नगर में पहुंचे संतो के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शुक्रवार को मुनि शिवानंद महाराज एवं मुनि प्रशमानंद महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जिनका जैन समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सरूरपुर कला से चलकर बड़ौत नगर पहुंचे जैन संतों का लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा व पाद पक्षालन और आरती कर आशीर्वाद लिया। श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर पहुंचने पर तो आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लग गया। मंगल प्रवेश में घटयात्रा के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.