देवघर, अगस्त 29 -- देवघर। सखी सहेली देवघर की संरक्षिका रीता चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को सखी सहेली की महिलाओं ने झारखंड जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन को उनके 80 वीं जन्मदिन की बधाई उनके आवास पर जाकर दी। मौके पर समाजसेवी सह सखी सहेली की संरक्षिका ने झारखंड जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका ऊर्जा, समर्पण और समाज के प्रति नि:स्वार्थ भाव हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रुप से रीता चौरसिया, विजया सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी सहित सखी सहेली की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.