देहरादून, फरवरी 12 -- श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर और मेदांता गुरुग्राम की ओर से गुरुवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में चल रहे स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 60 लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र के साथ हुई। मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि शिविर में मेदांता के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके तनेजा और फिजीशियन डॉ. मयंक सिंह ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, पीएफटी और बीएमडी जैसी जांचें निशुल्क की गईं। प्रधान सुनील जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर प्रवीण जैन, राजीव जैन, अतुल जैन, संदीप जैन, प्रदीप जैन और सुकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.