फरीदाबाद, जनवरी 27 -- बल्लभगढ़। शहर की जैन कॉलोनी की गलियां अब सीमेंटिड बनेगी। कॉलोनी की सड़कें पिछले कई साल से खराब हैं। जिस कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। जैन कॉलोनी की सात गलियां टाइलों की बनी हुई है, लेकिन काफी साल पुरानी बदहाल हो चुकी है। कॉलोनी में सड़कों को बनाने का फरवरी में शुरू होगा और अप्रैल तक अवश्य ही पूरा हो जाएगा। जैन कॉलोनी की सात सीमेंटिड सड़क बनाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम 30 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम अधिकारियों का दावा है कि फरवरी से अवश्य ही सीमेंटिड सड़क का काम शुरू हो जाएगा। जैन कॉलोनी की इन गलियों में करीब 200 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां पर करीब-करीब सभी सड़क इंटरलॉकिग टाइल की बनी हुई है, लेकिन वह खराब हो चुकी है। कॉलोनी के लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.