आरा, जनवरी 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एचडी जैन महाविद्यालय आरा में शिक्षक संघ का चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष के दो पद , संयुक्त सचिव के एक पद एवं कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए आयोजित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ अनुपमा कुमारी निर्विरोध चयनित हुईं। इके बाद शेष पद के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर पीजी इतिहास विभाग के डॉ अरविंद कुमार, सचिव पद पर संस्कृत विभाग के डॉ संजय कुमार चौबे, उपाध्यक्ष पद पर भूगोल विभाग के डॉ कुमार निर्भय एवं इतिहास विभाग की डॉ प्रीति रंजन, संयुक्त सचिव डॉ कृष्ण कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ मालविका तिवारी, डॉ सुमन कुमारी, डॉ गुलनवाज उस्मानी एवं डॉ आफताब अहमद विजयी घोषित किए गए। निर्वाचन पदाधिका...