आरा, दिसम्बर 15 -- आरा, निप्र। शहर के हर प्रसाद दास जैन कॉलेज के खेल मैदान को बेहतर बनाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव कार्य के लिए हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय, आरा के क्रीड़ा मैदान का उपयोग किया गया था। चुनाव खत्म होने के बाद क्रीड़ा मैदान की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। इसे लेकर पूर्व में भी आवेदन भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा है कि क्रीड़ा मैदान में बाउंड्री टूट जाने से क्रीड़ा मैदान के अन्दर पशुओं, वाहनों और संध्या काल होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। इस मैदान पर प्रतिदिन खेलाड़ियों द्वारा जो अभ्यास किया जाता है, वह वर्तमान समय में मैदान ठीक नहीं होने की वजह प्रभावित हो चुका है। क्रीड़ा मैदान को जल्द से...