आरा, फरवरी 24 -- पीरो। जैन कॉलेज आरा के कार्यालय सहायक रहे धरीक्षण राम का निधन उनके पैतृक गांव राजपुर में सोमवार की सुबह हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजपुर में पारंपरिक रीति रिवाज से हुई। मुखाग्नि जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ राजेन्द्र चंद्रवंशी ने दी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा , विजयेंद्र यादव , राधाचरण साह, महेश कुशवाहा और दुर्गाराज प्रमुख हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.