गिरडीह, जून 11 -- डुमर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राज्य परियोजना निदेशक झारखंड रांची के द्वारा जारी पत्र के आलोक में पी एन डी जैन उच्च विद्यालय में बुधवार को योगाभ्यास और सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने बताया कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। खेल शिक्षक दयानन्द कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। बताया कि भारत सरकार ने योग दिवस का अंतर्राष्ट्रीयकरण कर विश्व को एक अनमोल उपहार दिया है। बताया कि पूरे योगाभ्यास कार्यक्रम की तस्वीर और वीडियो दिए गये लिंक में अपलोड किया जाना है। कार्यक्रम में शिक्षक देवेश कुमार देव, संगीता जैन, श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.