रामपुर, जुलाई 4 -- जनपदीय सुब्रतो कप अंडर-15,17 फुटबाल बालक वर्ग का आयोजन राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के खेल मैदान में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 का फाइनल मैच जैन इंटर कालेज और सरस्वति विद्या मंदिर इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें जैन इंटर कालेज ने सरस्वति विद्या मंदिर इंटर कालेज को हराकर 2-1 से मंडलीय प्रतियोगिता अपने नाम की। तो वहीं अंडर-15 में कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक सरस्वति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव रहे। इस अवसर पर हरपाल सिंह, विकास शर्मा , सलीम यूसुफ जैदी, मनोज कुमार, तुषार सक्सेना, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.