पटना, जुलाई 11 -- जैन धर्मावलंबियों ने पटना के मीठापुर, कदमकुआं, मुरादपुर, गुलजारबाग सहित सभी दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का प्रथम देशना दिवस वीर शासन दिवस के रूप में मनाया। भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और अर्ध्य अर्पित किया गया। समाज के एमपी जैन ने बताया कि भगवान महावीर का प्रथम देशना राजगीर के विपुलाचल पर्वत पर हुआ था। मौके पर पटना से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुगण राजगीर भी पूजा अर्चना के लिए गए। बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सचिव पराग जैन ने बताया कि भगवान महावीर की श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को वीरशासन जयंती धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दिन वीरप्रभु की वाणी केवलज्ञान ज्ञान के 66 दिनों बाद राजगृह के इसी विपुलाचल पर्वत पर खीरी थी। भगवान महावीर ने अपना पहला उपदेश राजा श्रेणिक को विपुलाचल पर्वत पर दिया था। उनके पहले उपद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.