बोकारो, अप्रैल 2 -- आतु सुसार समिति जरीडीह के नेतृत्व में मंगलवार को जैनामोड़ स्थित जाहेर धरोमगढ़ में प्रखंड स्तरीय 11 वां बाहा उत्सव समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहराय हांसदा ने किया। जेहरा स्थान से विधिवत पूजा मांझी हाड़ाम एवं जोग मांझी के करने के उपरांत प्रखंड के आदिवासियो बाहुल गांव के विभिन्न अखाडो के महिला पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं जुलुस के साथ बाबा तिलका मांझी चौक पहुंचे। प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी को मल्यार्पण करने के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां सरहुल महोत्सव पर सभा व रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि प्राकृतिक धरोहर के साथ आदिवासियो की आत्मा बसती है। मौके पर आलोक हेम्ब्रम, राजेश मुर्मू, दशरथ टुडू, सागेन मराण्डी, जयदेव हेम्ब्रम, दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.