बोकारो, अगस्त 27 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बुधवार को जैनामोड़ व आसपास में धूमधाम से शुरू हो गयी। बांधडीह स्थित गणपति नगर में पिछ्ले कई वर्षो से भगवान गणेश की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के चली आ रही है। गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावे सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर बहादुरपुर व टांडमोहनपुर में पूजा-अर्चना किया गया। यहां भी श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष बादल मंडल, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, सचिव मनोज महतो, उप सचिव दिनेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...