बोकारो, जनवरी 22 -- जैनामोड़। जैनामोड़ में उपायुक्त के निर्देशानुसार मांझी परगाना व्यवस्था के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बीडी किस्कू व संचालन सोहराय हांसदा ने किया। कार्यशाला के दौरान जिप सदस्य सुनीता टुडू ने मांझी परगना, शासन व्यवस्था के सीमाकंन, पदनाम, दायित्व व अधिकार के बारे में विभिन्न गांवो से पहुंचे आदिवासियो को विस्तृत जानकारी दिये। साथ ही विभिन्न आदिवासी गांवो को मिलाकर एक कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। मौके सुरजन मरांडी, मनिन्द्र हेम्ब्रम, महादेव मुर्मु, जगदीश मुर्मू, प्रदीप मरांडी, कृष्णा किशोर, जयदेव हेम्ब्रम, मिथिलेश बेसरा, राहुल हेम्ब्रम, संजय सोरेन, रामकुमार टुडू, यमुना हांसदा, श्रीकांत हांसदा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...