एटा, मार्च 8 -- शुक्रवार की रात को दो स्थानों चारों की घटनाए हो गई। पीएसी जवान के घर को चोरों ने खंगाल डाला। दोनों घरों से लाखों रुपये की नगदी और जेबरात ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस की टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। चोरों की तलाश की जा रही है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला धंपी निवासी रीना देवी के पति पीएसी में तैनात है। घर पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। गुरुवार की शाम को परिवार के लोग सो गए। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा आदि के ताले टूटे पड़े हुए थे। यह हाल देख घर के अन्य लोग भी पहुंच गए। इसमें चोर छह सोने की चेन, एक कमरबंद, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झाले, छह पायल, छह चूड़ी सहित लाखों का जेवर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरी...