बिहारशरीफ, मई 5 -- जैतीपुर मोड़ पर नाले का गंदा पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत फोटो: गंदा पानी: चंडी में सड़क पर बहता नाले का गंदा पानी। चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के जैतीपुर मोड़ के पास नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे व्यस्त चौराहे से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने बताया कि कभी-कभी वाहनों से बचने के लिए उन्हें मजबूरी में गंदे पानी में उतरना पड़ता है। स्थानीय विनय भूषण पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत बने लगभग तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में छोटी से लेकर बड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। विडंबना यह है कि इसी रास्ते से सभी प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी गुजरते हैं। फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने वार्ड संख्या- तीन के लालगंज के पास की कच्ची गली का उदाहरण दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.