शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- जैतीपुर, संवाददाता। जैतीपुर विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक न पाई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवस्थापित आंगनबाड़ी केंद्र और महिला शौचालय के आसपास फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने परिसर में खस्ताहाल हो चुके पुराने भवनों को चिन्हित कर उनकी नीलामी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त को दिए। साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर प्रेरणा कैंटीन शुरू क...