शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- जैतीपुर खंड में गोशाला विस्तार की स्थिति को संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और सचिव से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में एक-एक गांव को मॉडल ग्राम बनाने के लिए निर्देशित किया। मॉडल ग्राम में कूड़ा गाड़ियों द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रह की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रत्येक घर से 50 रुपए प्रति माह यूजर चार्ज लेने का आदेश दिया गया। लापरवाही करने वाले सचिवों को निलंबित करने और खराब सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कर फोटो एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी गई।...