नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जैतपुर इलाके के कुख्यात मिथिलेश सिंह के भाई ब्रजेश सिंह की तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ब्रजेश की हत्या में सिरकोहिया निवासी बृजकिशोर सिंह, उसका पुत्र टुटू सिंह व अन्य आरोपित बनाए गए थे। ब्रजेश की हत्या में टुटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। भागलपुर जेल में बंद मिथिलेश सिंह ने भाई की हत्या का टुटू सिंह से बदला लेने के लिए बिट्टू ठाकुर से संपर्क साधा। इसके बाद टुटू के चाचा सिरकोहिया निवासी स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह की हत्या की साजिश रची गई। स्टूडियो संचालक की हत्या के लिए बिट्टू ने चार लाख रुपये की सुपारी शूटर को दी। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि जैतपुर में अरविंद सिंह स्टूडियो चलाते थे। बिटूटू से सुपारी लेकर तीन शूटर बीते पांच मार्च को जैतपुर पहुंचे और स्टूडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.